Celebration of Life-चर्चा अपने क़त्ल का अब दुश्मनों के दिल में है:Ram Prasad ‘Bismil’
Home » Law Library Updates » Sarvarthapedia » Law » Celebration of Life-चर्चा अपने क़त्ल का अब दुश्मनों के दिल में है:Ram Prasad ‘Bismil’
Ours is the talk in the field of foe, See! which stage has reached this show.
चर्चा अपने क़त्ल का अब दुश्मनों के दिल में है, देखना है ये तमाशा कौन सी मंजिल में है ?
O Countrymen! you learn to sacrifice, The secret of life is to cut across flow.
कौम पर कुर्बान होना सीख लो ऐ हिन्दियो ! ज़िन्दगी का राज़े-मुज्मिर खंजरे-क़ातिल में है !
Take it to shore very soon O Sailor! The boat of our country is out of the row.
साहिले-मक़सूद पर ले चल खुदारा नाखुदा ! आज हिन्दुस्तान की कश्ती बड़ी मुश्किल में है !
How be remove the dark of distress, This is now only our worry and woe.
दूर हो अब हिन्द से तारीकि-ए-बुग्जो-हसद , अब यही हसरत यही अरमाँ हमारे दिल में है !
Hang me up for the sake of freedom, Rest is the “will” of a ‘Bismil’s “woe”.
बामे-रफअत पर चढ़ा दो देश पर होकर फना , ‘बिस्मिल’ अब इतनी हविश बाकी हमारे दिल में है !
Ram Prasad ‘Bismil’